Aaj Ki Kiran

पहलवान निशा ने जारी किया वीडियो कहा वे जिंदा है और पूरी तरह सुरक्षित हैं

Spread the love


हरियाणा की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर ने सनसनी फैला दी. हालांकि पहलवान Nisha ने तुरंत वीडियो जारी कर कहा कि वे जिंदा हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर उस समय तहलका मच गया जब कथिततौर पर पुलिस के हवाले से कहा गया कि पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हरियाणा के सोनीपत में गोली मारकर हत्या की दी गई. हालांकि सोनीपत में जिस निशा दहिया की गोली मारकर हत्या की गई है वह अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता नहीं बल्कि नई पहलवान हैं. भारतीय टीम के साथ यात्रा करने वाले कोच ने कहा कि सोनीपत में गोली मारकर की गई पहलवान निशा दहिया, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता नहीं बल्कि नई पहलवान है.

One thought on “पहलवान निशा ने जारी किया वीडियो कहा वे जिंदा है और पूरी तरह सुरक्षित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *