Aaj Ki Kiran

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति

Spread the love


मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने दिलाई शपथ दिलाई
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं है। उन्होंने आज संसद के सेंट्रल हाल में पद की शपथ ली। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला है जो राष्ट्रपति बनीं। उन्हें मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा आज राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी ने कहा कि मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में देश के गरीब, करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद मेरे साथ था। मुझे ये जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि यह एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष पूरे करने का जश्न मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई और अब आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *