काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने विधानसभा 63 काशीपुर के सभी बूथ स्तरीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि 60 साल बनाम भाजपा के सात साल के कार्यकाल के बारे में कांग्रेस विकास परक सोच की नीतियों को जन-जन तक अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देने के लिए मेरा बूथ-मेरा गौरव नाम से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जो कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने बूथ पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाना है और 60 साल में किए गए कांग्रेस सरकार द्वारा कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है अब बदलाव चाहती है। ऐसे में यदि कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनत और लगन से घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा कर पार्टी को मजबूत बनाकर कांग्रेस का झंडा बुलंद करते हुए आगामी दिनों में पार्टी हाईकमान जिस किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करेगा उसे एकजुटता के साथ जिताना होगा। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता की भी मांग है कि काशीपुर क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक 2022 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करे। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आपसी मतभेद से मात्र पार्टी कमजोर होती है, हमें अपने विरोधियों को एकजुटता का परिचय देना चाहिए व कई वर्षों से कमजोर रही पार्टी को इस बार विधानसभा 63 काशीपुर से ऐतिहासिक जीत का सुंदर संदेश कांग्रेस पार्टी हाईकमान को देना होगा, जिसमें आप सभी की भागीदारी एवं अहम भूमिका रहेगी।

Схема помощи зависит от состояния, стажа употребления, противопоказаний и дальнейших целей лечения.
Получить больше информации – врач вывод из запоя в геленджике
Рекомендации строятся вокруг состояния человека, а не по универсальному шаблону для всех случаев.
Получить дополнительные сведения – вывод из запоя вызов город