Aaj Ki Kiran

काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु महापौर बाली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Spread the love

काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु महापौर बाली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु महापौर बाली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु महापौर बाली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
महापौर ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्रों में नगर निगम की लंबित परियोजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा  कि इन योजनाओं के शीघ्र अनुमोदन से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महापौर द्वारा मुख्यमंत्री श्री धामी को पत्र देकर अनुरोध किया गया कि पूर्व में उनके द्वारा की गई घोषणाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के साथ-साथ शहर में पांच वेंडिंग जोन के निर्माण, डोग शेल्टर होम, 17 नए वार्डों में सड़क, नाला एवं नाली निर्माण, ढेला पुल के पास व्यावसायिक परिसर का निर्माण, अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों में संशोधन तथा अतिरिक्त धनराशि जारी की जाए। पत्र में नगर निगम क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं, गौशाला निर्माण, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट ;सी एंड डी वेस्टद्ध प्रबंधन प्लांट तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ;आईसीसीसीद्ध की स्थापना के प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की। महापौर बाली ने कहा कि उनकी मुलाकात काफी सार्थक रही और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री धामी के सहयोग और शीघ्र निर्णय से काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।