समर स्टडी हाॅल में छात्र मंत्रिमंडल का गठन, अभिभावकों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

काशीपुर। समर स्टडी हाॅल विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय के छात्र मंत्रिमंडल ;स्कूल कैबिनेटद्ध का गठन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डाॅ. रवि सहोता ने किया। डाॅ. सहोता कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं सेवा-भाव का विकास करते हैं। विद्यालय छात्र मंत्रिमंडल गठन में शौर्य अग्रवाल को हेड बाॅय, इशिता प्रजापति को हेड गर्ल, ललित सिंह को गेम्स कैप्टन तथा मयंक अधिकारी को गेम्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के सभी सदनों के लिए भी योग्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व सौंपे गए। जिसमें गुलमोहर हाउस कैप्टन हर्षप्रीत कौर वाइस कैप्टन मानसी नेगी अमलतास हाउस कैप्टन कशिश वाइस कैप्टन मनकीरत कौर कचनार हाउस कप्तान रायना अरोड़ा वाइस कैप्टन समृ(ि भारद्वाज कनेर हाउस कैप्टन वैष्णवी दुबे वाइस कैप्टन शुभ कश्यप को बनाया गया। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्र मंत्रिमंडल विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करेगा। विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने मुख्य अतिथि व अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए सभी पदाधिकारी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल , राजेंद्र सिंह फर्त्याल, नेहा पंत, निशा शर्मा, पूनम अरोड़ा, काजिम रिजवी तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
