Aaj Ki Kiran

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने किया गन्ने का सर्वेक्षण

Spread the love

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने किया गन्ने का सर्वेक्षण

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने किया गन्ने का सर्वेक्षण
आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने किया गन्ने का सर्वेक्षण

काशीपुर। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड-काशीपुर द्वारा परिक्षेत्र नादेही के ग्राम मन्डुवाखेडा, भगवन्तपुर एवं भूडाफार्म आदि में कृषक महाराज सिंह, नन्हे सिंह, करतार सिंह, महवीर सिंह एवं अमरजीत सिंह आदि के गन्ना सर्वेक्षण की जांच की गयी मौके पर उपस्थित कृषक निपेन्द्र सिंह एवं करतार सिंह से आयुक्त द्वारा गन्ने से सम्बन्धित विषयों पर वार्ता की गयी। कृषकों ने बताया कि इस वर्ष उनके द्वारा गन्ने का क्षेत्रफल बढाया गया है। पिछले वर्ष गन्ने में बीमारी लगने के कारण क्षेत्रफल/उत्पादन में कमी आयी। इस दौरान कृषकों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराये जाने की मांग की गयी। जिस परआयुक्त द्वारा शीघ्र भुगतान कराये जाने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया। सर्वेक्षण के समय सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय आशीष नेगी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक डाॅ. प्रिंयका खैरिया, कु. प्रिंयका आर्या एवं चीनी मिल प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षक जगतवीर सिंह एवं गन्ना पर्यवेक्षक योगेन्द्रपाल सिंह उपस्थित रहे।