https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

द्रोणासागर पर आयोजित दीपोत्सव का महापौर बाली ने किया शुभारंभ

Spread the love

द्रोणासागर पर आयोजित दीपोत्सव का महापौर बाली ने किया शुभारंभ

द्रोणासागर पर आयोजित दीपोत्सव का महापौर बाली ने किया शुभारंभ
द्रोणासागर पर आयोजित दीपोत्सव का महापौर बाली ने किया शुभारंभ

काशीपुर। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के बैनर तले द्रोणा सागर में छठा दीपोत्सव कार्यक्रम पूरी श्र(ा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रामनगर से पधारे स्वामी शशांक भारद्वाज द्वारा गाए गए भजनों पर सैंकड़ों स्त्री-पुरुष झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने प्रभु श्री राम और माता सीता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व अन्य गणमान्य लोगों के साथ द्रोणासागर का भ्रमण कर दीपों की श्रृंखलाओं को भी देखा और कार्यक्रम की सराहना की। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के संस्थापक एवं दीपोत्सव जैसे इस पवित्र और पुण्य कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले संजय भाटिया और गौरव गुप्ता तथा संरक्षक मंडल के देवेंद्र अग्रवाल, केपी सिंह, शक्ति अग्रवाल, डाॅ. दीपिका गुड़िया  आत्रेय, शोभित अग्रवाल, राजेश कुमार गोयल, व्यापारी नेता अश्वनी छाबडा, मुकेश चावला, योगेश बिश्नोई, सर्वेश बंसल, शशिकांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल, मोहित मेहरोत्रा, मुकेश पाहवा, मनोज बाली, लक्ष्मण सिंह, मनोज अग्रवाल एवं मानिक गुप्ता आदि के लगातार चल रहे दिन-रात के प्रयासों से दीपों की रोशनी से जगमगाते द्रोणासागर परिसर में आयोजित दीपोत्सव एवं भजन संध्या में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्र(ालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, विमल गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चैहान, पार्षद दीपा पाठक, मयंक मेहता, संदीप सिंह मोनू, जितेंद्र देवांतक, अर्चना लोहनी, देवेंद्र कुमार  जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, डाॅ. कीर्ति पंत, डाॅ. सिरोही, चैधरी समरपालसिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।