आईजीएल द्वारा नगर निगम में बनाये गये फव्वारे का महापौर बाली ने किया शुभारंभ

काशीपुर। नगर निगम में बनाए गए फव्वारे के उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ;सीएसआरद्ध पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया। यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं आईजीएल के एक्सिक्यूटिव डॉयरेक्टर आलोक सिंघल ने कहा कि मैंने 35 साल के इतिहास में काशीपुर में ऐसा विकास नहीं देखा। उन्होंने कहा कि काशीपुर के विकास के लिए नगर निगम को आईजीएल हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
इस दौरान नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, राजेश कुमार हेड एच. आर एंड एडमिन, विक्रांत चौधरी ए.जी.एम. एडमिन, रमेश चंद्र उपाध्याय हेड लाइजनिंग, मुक्ता सिंह सदस्य राज्य महिला आयोग, सुशील शर्मा, मोहन बिष्ट, अर्जुन सिंह, कल्पना राणा, पार्षद शिवांश गोले, दीपा पाठक, गुरविंदर चंडोक, पुष्कर बिष्ट, विजय बॉबी, अनिल कुमार, शाह आलम, अब्दुल कादिर, अशोक सैनी, अनूप प्रताप, वैशाली गुप्ता, अनिता काम्बोज, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी, अभिषेक गोयल, सतनाम सिंह, ईश्वर गुप्ता, मंजू यादव, प्रियंका अग्रवाल, राहुल पैगिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
