वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद की हैं। बीती 16 जुलाई को मोहल्ला ओझान काशीपुर निवासी प्रेमनाथ यादव पुत्र अमरनाथ यादव, टांडा उज्जैन काशीपुर निवासी ललित बाली पुत्र जगदीश राज बाली तथा बक्सौरा काशीपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र जसपाल सिंह द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीरें दी गईं कि उनकी बाइकें अलग-अलग स्थान से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई हैं।
तहरीर के आधार पर धारा 303;2द्ध बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर वाहन चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर शुक्रवार को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मानपुर रोड नौगजा मजार के पास से शातिर चोर संजय सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. मन्नू सिंह निवासी ग्राम लालपुर थाना टांडा बादली जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वहीं पर झाड़ियों में चोरी कर छुपाई गयी मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की 03 मोटर साइकिलें सुपर स्प्लेंडर नंबर यूके 18 जी-0987 तथा यूके 18एस-0950 और सीडी डीलक्स यूए 06 एच-4600 बरामद की गयीं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मीना रावत, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, अपर उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा, कांस्टेबल दर्शन सिंह थे।
