शिवालिक के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

काशीपुर। सीबीएसई इण्टरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, जिसमें शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा, जिसमंे ंप्रणति भाकुनी ने 94.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हर्षित बहुखण्डी ने 93.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, खुशी रावत ने 93.4 प्रतिशत एवं महिमा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला ने बच्चों को शुभकामनाऐं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
