
काशीपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित इण्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा परिणाम में समर स्टडी हाॅल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमंे विद्यालय मे साकेत अरोरा कला संकाय ने सर्वाधिक 94.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे सभी संकायों मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया, कला संकाय की छात्रा आकांशीका ने 94.0 प्रतिशत, अनुष्का गौतम ने 91.2 प्रतिशत एवं अंतरा आर्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त 5 छात्रों द्वारा कला मंे 100 मंे से 100 अंक प्राप्त किये सभी छात्र-छात्राआंे ने समस्त विषयो मेें अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा उत्र्तीण की एवं विद्यालय का गोैरव बढाया। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल मैनेजमेन्ट एवं अध्यापको की ओर से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल सचिव अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, राजेन्द्र फर्तियाल, नेहा पंत, निशा शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद थे सभी ने सभी विद्यार्थियो को बधाई दी।
