Aaj Ki Kiran

अब सरकारी कुर्सी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा ज्ञानार्थी कालेज

Spread the love

अब सरकारी कुर्सी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा ज्ञानार्थी कालेज

अब सरकारी कुर्सी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा ज्ञानार्थी कालेज
अब सरकारी कुर्सी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा ज्ञानार्थी कालेज

काशीपुर। गिरीताल रोड स्थित ज्ञानार्थी काॅलेज ने एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है। ज्ञानार्थी काॅलेज अब विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि सरकारी कुर्सी तक पहुँचाने का माध्यम भी बनेगा। संस्थान ने एक ऐसा एकीकृत माॅडल तैयार किया है जहाँ काॅलेज की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि छात्र स्नातक होने के तुरंत बाद देश की प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में अपना योगदान दे सकें।
यूपी के ठाकुरद्वारा में स्थित ‘राम सिंह इंस्टीट्यूट’, जिसने पिछले 46 वर्षों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में भेजा है, अब उसी विजन को उत्तराखंड में विस्तार दिया जा रहा है। संस्थान के संस्थापक स्व. राम सिंह के पुत्र, जो काशीपुर में 12 वर्षों तक पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, के सहयोग से ज्ञानार्थी काॅलेज मंे पीसीएस, यूपीएससी, समीक्षा अधिकारी और स्टेनोग्राफी जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों की तैयारी एक ही छत के नीचे संभव होगी। काॅलेज में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, भाषा और उत्तराखंड विशेष ज्ञान पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र काॅलेज के दौरान ही खुद को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार कर सकें।