-शॉपिंग के दौरान मां को एक जगह बिठा कर कहा- अभी आ रही हूं और हो गई फरार, पुलिस जांच जारी
पटना। बिहार में शादी के महज तीन महीने बाद ही एक महिला अपने परिवार और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों को झांसा देकर फरार हो गई। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने की ये घटना बिहटा थाना क्षेत्र की है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने इस घटना को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया। हद तो तब हुई घटना से अनजान दुल्हन के ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन कर कहा कि बहू की विदाई जल्द से जल्द कर दें, इसके बाद लड़की के परिजनों के हाथ-पांव फूलने लगे। दुल्हन के प्रेमी संग फरार हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने स्थानीय थाना पंहुचकर लिखित शिकायत कर गुहार लगाई है। पुलिस मामले को दर्ज कर लड़की की बरामदगी में जुट गई है।
बताया जाता है कि बिहटा निवासी सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) की शादी भोजपुर जिले में विगत 29 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद रीना कुमारी रक्षाबंधन के दिन अपनी नानी के घर गोकुलपुर गांव पहुंची थी। यहां वह अपनी मां के साथ मार्केट में शॉपिंग करने पटना पहुंची थी। इस बीच उसने अपनी मां को एक जगह बैठाया और कहा कि वो जल्द ही आ रही है। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर के बाद जब वापस नहीं आई तो उसकी मां ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिहटा थाना में इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर बताया कि उसे भोजपुर, आरा का किशुनपुर गांव निवासी सिंटू कुमार बहला-फुसलाकर भगाया है। आवेदक का कहना है कि सिंटू कुमार शादी के पहले से ही बेटी से बातचीत करता था और पूर्ण विश्वास है कि सिंटू ने ही मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का काम किया है। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने की इस घटना के बाद फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

slot365 com có chương trình “sinh nhật vàng” – thành viên được tặng tiền cược, vòng quay miễn phí vào ngày sinh nhật. TONY04-14H