https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

विधायक चीमा ने तीन वार्डों में किया 5 सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

विधायक चीमा ने तीन वार्डों में किया 5 सड़कों का शिलान्यास

विधायक चीमा ने तीन वार्डों में किया 5 सड़कों का शिलान्यास
विधायक चीमा ने तीन वार्डों में किया 5 सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड-3, वार्ड-10 एवं वार्ड-11 में कुल 90 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिब( है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इन पांच सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, पूर्व मेयर उषा चैधरी, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, अंतरप्रीत, वार्ड पार्षद घनश्याम सैनी, अंजना एवं वार्ड संख्या 3 के पार्षद अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।