Aaj Ki Kiran

राइस मिल उद्योग की समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

Spread the love

राइस मिल उद्योग की समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

राइस मिल उद्योग की समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन
राइस मिल उद्योग की समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

काशीपुर। राइस मिल उद्योग की समस्याओं, लंबित भुगतान एवं अन्य मांगों के समाधान हेतु काशीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आज यहां तहसीलदार पंकज चंदोला को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि 4 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं राइस मिलर्स की एक बैठक रुद्रपुर में हुई, जिसमें राइस मिलों की वर्तमान समस्याओं, पुराने भुगतान एवं आने वाले धान खरीद सत्र के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी राइस मिलर्स की सहमति से मांगें रखी गईं कि वर्ष 2019 से 2025 तक राइस मिलर्स का लगभग 500 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। इस भुगतान को जल्द से जल्द कराया जाए ताकि मिलर्स को बैंक एवं आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सके। वर्ष 2025-26 का लगभग 6 लाख कुंतल चावल अभी निस्तारण खपाई हेतु लंबित है। इसकी प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और भुगतान कब तक मिलेगा, इसकी स्पष्ट समय-सीमा बताई जाए। आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 में जिस प्रकार सरकार द्वारा किसानों को धान का भुगतान किया जाता है, उसी प्रकार मंडी शुल्क का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाए। पिछले तीन वर्षों से मिलर्स द्वारा 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क दिया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल 2 प्रतिशत का मिल रहा है। इससे मिलर्स को लगातार नुकसान हो रहा है। इसका स्थायी एवं उचित समाधान किया जाए आदि मांगों को रखते हुए इनकाजल्द से जल्द समाधान कराये जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु अरोड़ा अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन काशीपुर, कुलदीप सिंह महामंत्री, विवेक कपूर मंत्री, विकास अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दिवाकर यादव, अजेंद्र सिंह, राकेश चावला, पुलक अग्रवाल, पलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, नरेश लोहिया, सुमित कपूर, हनी अरोड़ा, राहुल चावला, सचिन पैगिया, अमित कपूर, सौरभ सुखीजा, हरमनजोत सिंह, अरविंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजकुमार पाहवा, जेनहुल, नजरुल आदि मौजूद रहे।