रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर ने किया शिक्षकों का विशेष सम्मान

काशीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर द्वारा रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन में विशेष ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। साथ ही महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से आठ दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ भी यहीं पर किया गया।
इस अवसर पर नगर के 18 विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज के निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सचिव रो. रेखा जिन्दल ने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। क्लब का प्रयास है कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाए। रोटेरियन मुक्ता सिंह ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ साथ समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देना भी है। कार्यक्रम में पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, रो. डा. बीएम गोयल, रो. राज मेहरोत्रा, रो. मनोज चैधरी, रो. राजीव खरबन्दा, रो. तनुज अग्रवाल, रो. प्रदीप गोयल, रो. विजय जिन्दल, रो. आभा गोयल, रो. सुमन जिन्दल, रो. संगीता गोयल, रो. संगीता मेहरोत्रा सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षाविदों और शिक्षकों की उपस्थिति रही।
