दो दिन से नाले में फंसी गाय का किया रेस्क्यू

काशीपुर। कुंडेश्वर रोड स्थित अपना घर रेजिडेंशियल काॅलोनी के पास नाले में दो दिन से फंसी गाय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और गोसेवकों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर हरदीप शर्मा एडवोकेट ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुंडेश्वरी चैकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में सहयोग किया। वहीं उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह से वार्ता के बाद पशु विभाग की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। गोसेवक सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद पीएम आवास के लाभार्थियों ने गाय को नाले से बाहर निकाला। खेत में पहुंचने के बाद गाय की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद गोसेवकों ने उसकी देखभाल शुरू की। इस दौरान हरदीप शर्मा एडवोकेट हंसा दत्त कांडपाल नंदकिशोर जोशी शशि रावत दयानंद उनियाल शेषनाथ सहित पीएम आवास के लोगों ने इस रेस्क्यू को सफलतापूर्वक करने में सहयोग किया।
