Aaj Ki Kiran

माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गैर प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति के विरोध में दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गैर प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति के विरोध में प्रजापति महासभा उत्तराखंड के बैनर तले प्रजापति समाज के व्यक्तियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड माटीकला बोर्ड का गठन माटीकला एवं कुम्हार ;प्रजापतिद्ध समाज के पारंपरिक व्यवसाय, कला एवं हितों के संरक्षण तथा संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। यह बोर्ड मुख्य रूप से प्रजापति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर गैर प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने से प्रजापति समाज में गहरा रोष एवं निराशा व्याप्त है। ज्ञापन में प्रजापति समाज के सदस्यों ने राज्यपाल से उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर प्रजापति समाज के योग्य एवं समाज व पार्टी को समर्पित व्यक्ति की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोकुल सिंह प्रजापति, आदेश प्रजापति, बलराम प्रजापति, डोरीलाल प्रजापति, विजयपाल प्रजापति, सीपी सिंह प्रजापति, रामसिंह प्रजापति, करन सिंह प्रजापति, प्रशांति सिंह एडवोकेट, हर्ष गोला, छाया, तनु, पूरन सिंह, अमर सिंह, सुभाष चन्द्र प्रजापति, रामपाल, हरिप्रकाश आदि थे।