Aaj Ki Kiran

भाजपा शासन में अपराधियों पर कोई होल्ड नहीं: हरीश रावत

Spread the love



काशीपुर। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आज जसपुर खुर्द स्थित एक रिसोर्ट में कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस से वार्ता करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि जेल में बंद कैदियों को सुपारी देकर भाजपा सरकार जनता का शोषण करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापारियों को रंगदारी की धमकियां मिल रही हैं, इसका जीता जागता उदाहरण काशीपुर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराधिक गतिविध्यिां तेजी से बढ़ रही हैं। रोज हत्याएं लूट जैसी वारदात घट रही हैं। शासन का प्रशासन पर कोई होल्ड नहीं है, जिस तरीके से अंतरराज्य अपराधिक किस्म के लोग बेखौफ होकर घरों में घुसकर हत्या कर रहे हैं और फोन पर धमकियां देकर लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं यह भाजपा कार्यकाल का एक अनूठा कार्य है कि अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। भाजपा कार्यकाल में किसानों को उसकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा। नुकसान होने पर उस को मुआवजा नहीं मिल रहा। किसान भाजपा सरकार में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि निकाय चुनाव और संसदीय चुनाव कांग्रेस इस बार फुल बहुमत से जीतेगी। अभी से ही कांग्रेसी पूरी तैयारियों मैं जुट गये हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, इंदर सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह बाबा, उमेश जोशी एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अध्किारी, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल अजीज कुरैशी, प्रदीप जोशी, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, सुशील मेहरोत्रा, अब्दुल कादिर, अनीस अंसारी, सोहेल ऽान, ब्रह्मा सिंह पाल, रवि ढींगरा, राशिद फारुकी, फिरोज हुसैन, अजीता शर्मा, विनोद होंडा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *