Aaj Ki Kiran

जल भराव वाले क्षेत्र में गन्ना फसल के संभावित नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने निर्देश

Spread the love

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के कार्यालय में एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चैधरी द्वारा परिक्षेत्र अन्तर्गत जनपद उधम सिंह नगर एवं नैनीताल के ब्लाॅक प्रभारी अधिकारियों के साथ जलप्लावित क्षेत्र के संबंध में समीक्षा बैठक कर बताया गया कि ब्लाॅक प्रभारी/गन्ना विकास निरीक्षकों को अपने-अपने ब्लाॅक में जल भराव वाले स्थानों के निरीक्षण करने एवं गन्ना फसल को संभावित नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए गए हैं।
किसानों से जल प्रभावित स्थान से जल निकासी करने के अनुरोध किया गया है। सभी गन्ना पर्यवेक्षक अपनी-अपनी सर्किल में किसानों से लगातार संपर्क में रहेंगे एवं किसानों को गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी प्रदान करेंगे। किसानों को खाद, उर्वरक एवं कीटनाशकों के अनुदान पत्र वितरित किए जा रहे हैं। ब्लाॅक प्रभारी राकेश कुमार द्वारा कोसी नदी के निकटतम क्षेत्र की समीक्षा की गई। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा रामनगर ब्लाॅक में वर्षा से संभावित नुकसान की समीक्षा की गई। सुरेश सिंह गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा काशीपुर ब्लाक की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार मौर्य, दीपक कुमार शर्मा, योगेश चन्द्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे।