Aaj Ki Kiran

चोरी की स्कूटी बरामद, वाहन चोर गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की स्कूटी बरामद, वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की स्कूटी बरामद, वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की स्कूटी बरामद, वाहन चोर गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने स्कूटी चोरी का खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से स्कूटी बरामद की है। बीती 9 जून को पम्पी कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी वैशाली कालौनी काशीपुर द्वारा कोतवाली काशीपुर में सूचना दी गई थी कि 2 जून को रेलवे कालौनी काशीपुर से उसकी स्कूटी संख्या-यूके 18 बी-2131 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरु( धारा 303;2द्ध बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा बुधवार को चेकिंग के दौरान अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालौनी के बाहर से नईम पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला बड़ी मण्डी शिव मन्दिर के सामने थाना भोगपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी उक्त स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार व कांस्टेबल चन्दन सिंह थे।