ईश्वर चंद्र गुप्ता व दीपक मित्तल को दायित्व मिलने पर किया सम्मानित

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित वीर भूमि ग्रीन्स में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको फूल मालाओं और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वीर भूमि ग्रीन्स स्वामी राजीव गुप्ता संजय गुप्ता जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल महामंत्री डाॅ. संजीव गुप्ता महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई अतुल गुप्ता बृजेश कुमार गुप्ता जीके अग्रवाल अनिल अग्रवाल मयंक गुप्ता शरद गुप्ता मोहित विश्नोई मौजूद रहे।
