काशीपुर। चारा लेकर घर आ रही महिला को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से काशीपुर सरकारी अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ग्राम परमानंदुपर निवासी शांति देवी ;45द्ध व उसका पति राजेंद्र कुमार चारा लेने बीती शाम खेत पर गए थे। लौटते समय पति साईकिल से चारा लेकर पहले घर चला गया। महिला पैदल ही घर को जा रही थी। हाईवे किनारे काशीपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से पफरार हो गया। शांति देवी हादसे में गंभीर घायल हो गई। पति राजेंद्र मदद करने शांति के पास जा रहा था तो देश कि शांति लहूलुहान हाईवे किनारे पड़ी थी। सूचना पर आईटीआई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शांति देवी को एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास काम कर रहे लोगों से पूछताछ की, लेकिन वाहन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।