Aaj Ki Kiran

केवल दीपक बाली ही कर सकते हैं काशीपुर का विकास: डंपी

Spread the love

काशीपुर । उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष व आप नेता राजीव सेतिया उर्फ डंपी ने कहां है कि कांग्रेस और भाजपा ने विकास के मामले में काशीपुर क्षेत्र की जनता को पिछले 20 वर्षों से लगातार निराशा दी है।जो काशीपुर कभी राष्ट्रीय पहचान रखता था आज वह छोटे-छोटे शहरों से भी बुरे हाल में है और खुद भाजपा के नेताओं ने काशीपुर को कस्बा कहना शुरू कर दिया है। अगर इस बार फिर भाजपा यहां से चुनाव जीती तो काशीपुर गांव बनकर रह जाएगा। जहां तक कांग्रेस का सवाल है प्रदेश में उसकी भी दो बार सरकार रही है मगर उसने भी काशीपुर के लिए कुछ नहीं किया। जनता विकास न होनेसे मायूस और उदास है इसलिए इस बार जनता को भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में कतई नहीं आना चाहिए और केवल काम की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को ही समर्थन देना चाहिए। आप प्रत्याशी दीपक बाली विकास करना और कराना जानते हैं। कोरोना काल में जब भाजपा के नेता अपनी सरकार के होते हुए भी घरों में बैठे हुए थे उस समय भी दीपक बाली जनता के बीच समाज सेवा में लगे हुए थे। श्री डंपी ने कहा कि व्यापारी भाई भी इस बार दीपक बाली के साथ खड़े हैं क्योंकि जिस जलभराव की समस्या से व्यापारी हर वर्ष करोड़ों का नुकसान झेलते हैं उस समस्या का निदान केवल दीपक बाली ही करा सकते हैं

4 thoughts on “केवल दीपक बाली ही कर सकते हैं काशीपुर का विकास: डंपी

  1. Discover more about oral care at prodentim com reviews and see what makes it stand out.
    Many users look for trustworthy explanations before choosing any wellness-related product or service.

    ## Section 2

    The primary benefit of a site like this is its ability to keep information centralized.

    ## Section 3

    Trust is often influenced by how clearly and calmly the information appears.

    ## Section 4

    That combination can make the site memorable for visitors who value simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *