
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के पीजी विभाग में डीन एकेडमिक के पद पर कार्यरत वरिष्ठ प्राध्यापक मनीष कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस मोनाड विश्वविद्यालय ;एनसीआरद्ध उत्तर प्रदेश से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करी है।
संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार ने बताया कि श्री अग्रवाल को उनके शीर्षक ‘स्टडी आफ डिसीजन मेकिंग ऑफ़ मैनेजमेंट इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स’ पर उनके गाइड प्रोफेसर डॉ. दीपांशु अग्रवाल के नेतृत्व में उक्त डिग्री प्राप्त हुई। यहां बताते चलें कि मनीष कुमार अग्रवाल 2008 से संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने इससे पूर्व 2012 में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। श्री अग्रवाल की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक डॉ. केवल कुमार, निदेशक ;प्रशासनद्ध पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य ;विधिद्ध डॉ. आरएन सिंह, प्राचार्य ;यूजीद्ध डाक्टर निमिषा अग्रवाल, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा एवं सुधीर दुबे सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने संस्थान की प्रबंध समिति, शिक्षकगण, स्टाफ एवं अपने इष्ट मित्रों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Mình thường dùng moviebox pro apk để giải trí sau giờ làm việc vì giao diện khá thân thiện. TONY09-29