महापौर दीपक बाली ने श्री खाटू श्याम कीर्तन संध्या मंे किया प्रतिभाग

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने बीती रात ग्राम गोपीपुरा स्थित पांडेय कालोनी में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में सपत्नीक समस्त ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर बाबा श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर ने इस धार्मिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और साथ ही प्रार्थना की कि बाबा श्याम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृ(ि और खुशहाली का वास हो। धार्मिक संध्या का शुभारंभ श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर रजिस्टर्ड के महंत प्रमोद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। भजन संध्या में प्रमोद तोमर, गुरबख्श बग्गा, प्रेम सिंह, मुकेश राजपूत, मुकेश चावला, बबलू, प्रधान विनीता चैधरी बिष्ट, नरेश कुमार, प्रधान विजय सिंह, प्रधान अजय पाल, जसवीर सिंह सैनी, मनोज कौशिक सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। भजन संध्या के उपरांत महापौर दीपक बाली और उनकी पत्नी उर्वशी दत्त बाली ने श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरित किया।
