https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

महापौर दीपक बाली ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

महापौर दीपक बाली ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
महापौर दीपक बाली ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने ग्राम खरमासी, धालीवाल में आयोजित तीसरे स्वास्थ्य शिविर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महापौर, डी-बाली फाउंडेशन एवं संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल द्वारा ग्राम पच्चावाला एवं फिरोजपुर में भी आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कर चुके हैं।
इस दौरान महापौर ने शिविर में पहुंचे लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराएं, मोतियाबिंद आदि का परामर्श लंे और जरूरत पड़ने पर चश्मा एवं दवाइयां  भी मुफ्त में प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान खरमासी विजय सिंह, गुरबख्श बग्गा, पार्षद विजय बाॅबी, जसवीर सिंह सैनी, दलजीत सिंह धालीवाल, लाल सिंह, मुकेश चावला  समेत  आमजन एवंअन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।