वंचित वर्गों की उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर को लेकर दिया ज्ञापन

काशीपुर। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ;कांशीरामद्ध एवं भीम आर्मी की ओर से आज काशीपुर में “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं सहित विभिन्न वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाई है। संगठन ने आरक्षण के प्रभावी पालन, रिक्त आरक्षित पदों पर शीघ्र भर्ती और वंचित वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कुल 24 मांगें शामिल की गई हैं। इनमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण को स्थानीय निकायों में प्रभावी रूप से लागू करने, एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कॉलेजों में पूर्व आरक्षण व्यवस्था लागू करने, ओबीसी को लोकसभा एवं विधानसभा में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने तथा राज्यसभा और विधान परिषदों में एससी, एसटी और ओबीसी का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख है। संगठन ने जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने और ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी तरीके से आकलन कराने की मांग भी रखी है। इस दौरान अध्यक्ष डा. एमए राहुल, कपिल कुमार गौतम, प्रशांत सागर, सुहेल, संजय कुमार, मौ. अजीम, भोपाल सिंह, रजत गौतम व अभिषेक गौतम थे।
