मीनाक्षी को मिलेगा स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार

हल्द्वानी। भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल की शिक्षिका मीनाक्षी बिष्ट को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। हिमालयन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के ‘स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कारों’ की घोषणा की गई। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने पर्यावरण, गंगा व संस्कृति संरक्षण, रक्तदान और समाज कल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना है। आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, दंलंदंद कन्या इंटर कॉलेज सुभाष नगर देहरादून की प्रधानाचार्य डॉ. अनिता नैथानी, शासकीय जूनियर हाईस्कूल, दुसातगांव चमोली के शिक्षका मनोज कुमार सती, राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल के शिक्षक डॉ. संजय सिंह महर का भी पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। चयन समिति में दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, प्रो. प्रभाकर बडोनी, प्रो. एसडी तिवारी, डॉ. सर्वेश उनियाल, प्रो. सीएस जोशी और हर्डस के अध्यक्ष कमल के पांडे शामिल रहे उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रजत कुमार सिंह नैनीताल, अनु शर्मा हरिद्वार, हंसी जोशी उत्तरकाशी, डॉ. महेंद्र पाल सिंह रामनगर को ‘स्पर्श गंगा शिक्षाश्री प्रशस्ति पत्र’ दिया जाएगा। वहीं, पर्यावरण व गंगा संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. प्रजापति नौटियाल देहरादून और प्रो. एमएम सेमवाल श्रीनगर को ‘स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
