https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान
उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

रूद्रपुर 22 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशनुसार उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान मे बाल कल्याण समिति सदस्य श्री जितेंद्र कुमार,चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर रेखा अधिकारी,बाल विकास विभाग (सखी वन स्टॉप सेंटर) से श्रीमती चंचल बाला, सी आर ए,श्री नितिन कुमार जी द्वारा छात्रों को बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,गुड- टच -बेड- टच,व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, व ऐसे बालक/ बालिकाओं जो असुरक्षित परिवेश मे रह रहे हो या देख रेख की आवयश्कता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा | इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री ब्रेजेश कुमार गुप्ता ,एवं समस्त स्टॉफ व छात्र सम्मिलित रहे ।