
काशीपुर। महिला उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ कमर कसते हुए महिलाओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
पीसीसी सचिव एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ब्लॉक क्षेत्र में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तंज कसा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के उत्पीड़न और अत्याचारों में वृ(ि हुई है। जबकि भाजपा सरकार खामोश है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में बहन अंकिता भंडारी, किरण नेगी और दिल्ली में महिला पहलवानों का शोषण जैसे विषय आज नारी शक्ति को शर्मसार करता है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कौन बहन बेटियों की आबरू की इज्जत बचाएगा। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड की नारी शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि कि आज समय की मांग है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन और चिपको आंदोलन की तर्ज पर नारी शक्ति को शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। तभी गूंगी बहरी भाजपा सरकार की नींद टूटेगी। प्रदर्शन में कमला जुयाल, शमा, सावित्री पांडे, कमला जोशी, दीपिका पंत, अफसरी बेगम, कौशल्या शर्मा, करीना खातून आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।