महापौर दीपक बाली ने 1.41 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर के समग्र विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में 1 करोड़ 9 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जनता की समस्याओं का समाधान होगा। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 18 में सिंचाई विभाग की काॅलोनी मे 31 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन ;वाटर हार्वेस्टिंगद्ध परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पार्षद गुरविंदर चंडोक, ममता देवी, एई सिंचाई विभाग गौरव पाठक, गुलशन अरोरा, जितेंद्र चैहान, योगेंद्र शर्मा, डिम्पल काम्बोज, विवेक शुक्ला, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, अमित मित्तल, घनश्याम सैनी, राधा चैहान, उमा चैहान, राम बहादुर सिंह, गौरव मेहरोत्रा, भूप सिंह, प्रमिला बिश्नोई, अर्चना जयावती, अभिषेक, हरि ओम सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
