Aaj Ki Kiran

नगर निगम में किया बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Spread the love

नगर निगम में किया बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

नगर निगम में किया बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
नगर निगम में किया बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

काशीपुर। नगर निगम मंे आज ‘लोक समस्या निवारण’ हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगे और फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
नगर निगम सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता श्रीमती फरजाना बेगम उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं महापौर दीपक बाली द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्षा ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। इससे पूर्व मेयर व पार्षदों ने फरजाना बेगम का बुके देकर स्वागत किया। शिविर में शकील अहमद, इन्तजार हुसैन, एमएनए रविन्द्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सीओ प्रशांत कुमार, डाॅ. हरपाल सिंह पशुपालन विभाग, डाॅ. भरत सिंह पशुपालन विभाग, तरन्नुम जहाँ समाज कल्याण विभाग, अशोक कुमार दुग्ध निरीक्षक डेयरी विकास, बलबीर सिंह श्रम विभाग  के अलावा सभी पार्षद व नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।