Aaj Ki Kiran

दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

Spread the love

दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

काशीपुर। उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एमए राहुल के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाज कल्याण मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समिति पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों ने पेंशन समय पर न मिलने, पेंशन राशि बढ़ाने तथा रोडवेज बसों में दिव्यांगों के साथ होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कई दिव्यांगजन पेंशन की जानकारी लेने के लिए बैंकों के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेंशन व्यवस्था को नियमित करे तथा पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। इसके साथ ही आरोप लगाया कि दिव्यांग कार्ड होने के बावजूद कई बार रोडवेज बसों में उन्हें यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष रामबाबू, जिला सचिव अशोक गिरी, मोहम्मद नासिर, नरगिस, मनोज सैनी, राधा, रेनू अग्रवाल, शमशाद, उपेंद्र कुमार, विद्या देवी सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।