भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश व जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला आयोजित

काशीपुर। भाजपा के बाजपुर रोड स्थित जिला कार्यालय में आज प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में व्यवसायिक, व्यापार, आर्थिक, सहकारिता और खेलकूद प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला संयोजक व सह-संयोजकों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रकोष्ठ केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रबु( वर्ग, विषय विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोगों को संगठन से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी भारत भूषण चुघ, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
