Aaj Ki Kiran

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने रचा इतिहास: दीपक बाली

Spread the love

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने रचा इतिहास: दीपक बाली

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने रचा इतिहास: दीपक बाली
सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने रचा इतिहास: दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा बताया है।
महापौर श्री बाली ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि और काशीपुर का महापौर होने के नाते मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अनेक महत्वपूर्ण निर्णय धरातल पर उतरते हुए दिखाई दिए जिन्होंने उत्तराखंड को राष्ट्रीय पटल पर छा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व का परिचय देते हुए उत्तराखंड को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य की रक्षा का जो प्रयास किया गया, उसने पूरे देश में उत्तराखंड की अलग पहचान बनाई है। समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री धामी के साहसिक नेतृत्व का परिचायक है। उत्तराखंड इस दिशा में देश का पहला राज्य बना। इसके साथ ही धर्मांतरण विरोधी कानून को और प्रभावी बनाने तथा कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की व्यापक चर्चा हुई। धामी सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल रखा। काशीपुर जैसे औद्योगिक और व्यापारिक नगर को भी इस विकास यात्रा का लाभ मिला है।