Aaj Ki Kiran

बिना योनि के पैदा हुई लड़कियों का ऑपरेशन कर बनाया वजाइना

Spread the love



भोपाल। भोपाल एम्स में दो ऐसी लड़कियों का ऑपरेशन हुआ है। जिनकी जन्म से ही योनि नहीं थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दोनों लड़कियों की योनि में वजाइना बना दिया है। अब यह लड़कियां सामान्य जिंदगी जी सकेंगी।
डॉक्टरों के अनुसार 5000 में से एक लड़की को इस तरह की जन्मजात विसंगति होती है। इनका मासिक धर्म नहीं होता है। योनि नहीं होने से पेट दर्द की भी शिकायत बनी रहती है।
इस तरह की रोगी लड़की का ऑपरेशन जोखिम वाला  होता है। सामाजिक दबाव के कारण कई लड़कियां और उनके परिवारजन इस बीमारी को छुपा के रखते हैं। लेकिन इसका अब इलाज संभव है।
एम्स भोपाल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर के पुष्पलता के नेतृत्व में डॉ अरुण कुमार डोरा, डॉक्टर ज्योति नाथ मोदी, डॉ भारती सिंह एवं एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर नागभूषणम और डॉक्टर पूजा भी इस ऑपरेशन में शामिल थी। जिन्होंने योनि का ऑपरेशन कर उसमें वेजाइना बना दिया। अब यह लड़कियां सामान्य जीवन जी सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *