काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद का नगर आगमन पर आज यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने बसपा की शपथ ली।
प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनावों मंे बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों को दमदार तरीके से चुनाव लड़ाएगी। बहुजन समाज पार्टी से नये सदस्यों को जोड़ने का काम पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। हर विधानसभा में डोर टू डोर मीटिंग कर युवाओं को पार्टी में जोड़कर बहुजन समाज पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। उन्हांेने कहा कि भाजपा व कांग्रेस द्वारा युवाओं को नौकरी देने के नाम पर उनसे वोट लिया जाता है और बाद में उनको ठेंगा दिखाई दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को बने 22 साल हो चुके हैं लेकिन युवा बेरोजगार घूम रहा है। इस दौरान महुआखेड़ागंज से सलीम अंसारी ढाई सौ लोगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इसी तरह संगठन और मजबूत होगा। इस अवसर पर नरेश कुमार गौतम, गयाचरण दिनकर, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल, प्रदेश महासचिव एमएस धोनी, प्रदेश सचिव राजेश गौतम, हरीश सुनौली, शिव गणेश, लोकसभा प्रभारी सतपाल सिंह बल, विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम, डॉ. एमए राहुल, साहिब सकलैनी सहित अन्यपदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Сопровождение ВЭД избавило нас от лишних хлопот и непредвиденных расходов – https://vsoprovozhdenie1.ru/