Aaj Ki Kiran

पति ओर बच्चो के साथ सैर सपाटा घूमकर आई थी विवाहिता थोडी देर बाद ही लगा ली फांसी

Spread the love


भोपाल। राजधानी मे एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। हैरानी वाली बात यह है कि मृतका विवाहिता आत्महत्या से पहले अपने पति ओर दोनों बच्चों के साथ सैर सपाटा घूमकर आई थी, इसके थोडी देर बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना जहांगीराबाद थाना इलाके मे स्थित माता मंदिर मोहल्ला बरखेड़ी फाटक की है। शुरुआती जॉच मे पुलिस को फिलहाल उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर कारणो की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि किरण उमठ पति कमल उमठ ( 30 ) माता मंदिर मोहल्ला, बरखेड़ी में रहती थी। पति कमल इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, ओर उनकी शादी को करीब 12 साल हो चुके है। उनके 11 साल का बड़ा बेटा ओर उससे दो साल छोटा दूसरा बच्चा है। कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती दोपहर वो दोनों बच्चों और पत्नि किरण को लेकर सैर सपाटा घुमने गया था। शाम को घूमकर लौटने के बाद वो घर आ गये। थोडी देर बाद कमल अपने काम पर चला गया वही उसके दोनों बच्चे भी पढने के लिये चले गए थे। इस दोरान घर पर अकेली रही किरण ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपते हुए करणो की जॉच शुरु कर दी है।

1,823 thoughts on “पति ओर बच्चो के साथ सैर सपाटा घूमकर आई थी विवाहिता थोडी देर बाद ही लगा ली फांसी

  1. When choosing where to play online, users often review game variety, bonus terms, withdrawal options, and mobile accessibility, making goospin casino one of the names they may encounter during their casino research.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *