Aaj Ki Kiran

दुकान मे लगी भीषण आग, 11 दुकानें जलकर राखः एक करोड़ के नुकसान का अनुमान

Spread the love

रानीखेत। नगर के मीना बाजार मे फास्ट फूड की दुकान मे शनिवार तड़के आग लग गयी। इससे 11 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दौरान दुकान में रखे तीन गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गये। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड से दुकानदारों को करीब एक करोड़ की क्षति पहुंचने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड 65 लाख के नुकसान की संभावना जता रही है। दूसरी ओर प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। अग्निकांड पीड़ित में अधिकांश छोटे व्यापारी हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राजकीय चिकित्सालय के निचले हिस्से में स्थित मीना बाजार में शनिवार तड़के करीब 3:20 बजे अचानक आग लग गई।
ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने करीब 11 दुकानों को आग की चपेट में ले लिया। इधर, सूचना के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केशव दत्त तिवारी के नेतृत्व में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। इस बीच एक फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलेंडर के धमाके के साथ फट गये। जिससे दहशत फैल गई। आग लगने की जानकारी के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए। ब्लॉक प्रमुख रावत समेत स्थानीय युवा अग्निशमन दस्ते के साथ आग पर काबू पाने में लग गये। फायर फाइटर्स ने दुकानों के अंदर रखे गए कुछ अन्य गैस सिलेंडरों को बाहर निकालने के साथ आग को फैलने से रोकने के लिए बीच की दुकानें तोड़कर गैप बनाया, जिससे पूरी बाजार जलने से बच गई।कड़ी मशक्कत के बाद सुबह छह बजे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन भीषण आग के कारण 11 दुकानें और उनमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार उन्हें करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि एफएसओ केशव तिवारी ने कहा लगभग 65 लाख के नुकसान का अंदेशा है। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है।

One thought on “दुकान मे लगी भीषण आग, 11 दुकानें जलकर राखः एक करोड़ के नुकसान का अनुमान

  1. Nhà cái cá cược slot365 casino chính thức ra mắt vào năm 2019 và bằng sự nỗ lực của mình đã nhanh chóng ghi dấu ấn trong lĩnh vực giải trí online. Tuy còn gặp nhiều thử thách trong thời gian đầu thành lập, nhưng thương hiệu vẫn thành công chứng minh tầm quan trọng của mình trong mắt người dùng. Đến nay, đơn vị đã ghi nhận hàng triệu lượt đăng ký mới mỗi ngày và con số vẫn không ngừng tăng lên chóng mặt. TONY03-18O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *