Aaj Ki Kiran

झगड़े की कॉल पर गए पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दौरान लगी गोली

Spread the love


नई दिल्ली । दिल्ली के बदरपुर इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई। घायल हालत में हेड कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 1.40 बजे पीसीआर को मिली एक झगड़े की कॉल के बाद हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज समेत एक टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे। इस बीच, भीड़ में से अचानक किसी ने गोली चला दी जो गिरिराज की जांघ में जा लगी। इस दौरान रोहित नामक एक युवक के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि गिरिराज को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल का बयान दर्ज कर लिया गया है और बदरपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि झगड़ रहे दोनों गुटों के सदस्य शराब के नशे में थे। अधिकारी ने कहा कि गौतमपुरी के रहने वाले तीन लोगों – सनी, महेंद्र और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बेहद संकरी गली में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम अच्छी तरह से तैयार थी, लेकिन महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के कारण जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।

17 thoughts on “झगड़े की कॉल पर गए पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दौरान लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *