भोपाल। कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रंस वार्ड में सोमवार रात आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार मृत बच्चों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद जताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दे दिए। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा करेंगे।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही यहां से बच्चों को निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। घटनास्थल पर मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास नारंग भी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासन लगातार मेरे संपर्क में है। हमारे कैबिनेट के साथी मंत्री विकास सारंग घटना की सूचना पाते ही पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों।’
मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया, ‘अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।’
सीएम ने कहा कहा बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है।’
रात 9:00 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई जिसका कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में 50 से अधिक बच्चे भर्ती थे। सात बच्चों के झुलसने की खबर है। करीब एक दर्जन से अधिक स्टाफ नर्से भी प्रभावित हैं। दम घुटने के कारण कई बच्चों की हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। जिस वार्ड में आग लगी, उसे नए भवन में शिफ्ट किया जाना था, उससे पहले हादसा हो गया। आग लगने के दौरान काफी संख्या में बच्चों के परिजन अस्तपाल के बाहर जमा हो गए थे।अस्पताल प्रबंधन के प्रति आक्रोश साफ देखा जा रहा था।

Discover more about oral care at prodentim soft tablets and see what makes it stand out.
A lot of visitors want trustworthy explanations before they decide on any wellness-related product or service.
## Section 2
If the content is easy to read, people can focus on the details that matter most.
## Section 3
In this way, presentation becomes just as important as the topic itself.
## Section 4
That combination can make the site easy to remember for visitors who appreciate simplicity.