Aaj Ki Kiran

ट्रेन की चपेट में आए परिवार के 4 लोगों की मौत

Spread the love



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ये चारों महाराजगंज थाने के मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग दुगार्पुर-रामपुरवा पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना लखनऊ-वाराणसी मुख्य लाइन पर बिलहरीघाट और उल्नाभरी रेलवे स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग पर हुई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रामचंद्र निषाद, उनकी पत्नी विमला (34) और उनके दो बच्चों विमल, 4 और गणेश 2 के रूप में हुई है।
  अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कहा, ष्शवों को पटरियों से हटा दिया गया है। यहां दुर्गापुर गांव के पास एक रेलवे क्रॉसिंग है, जहां रामचंद्र निषाद ने अपने परिवार के साथ बाइक पर रेलवे पटरियों को पार करने की कोशिश की। तभी अचानक आई ट्रेन चार लोगों के परिवार को कुचलते हुए आगे निकल गई।

One thought on “ट्रेन की चपेट में आए परिवार के 4 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *