चन्द्रावती महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एन.एस.एस. स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्वयंसेवियों ने विभिन्न कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गुजराती, कुमाऊनी, गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी, एकल नृत्य, लक्ष्य गीत उत्साह के साथ प्रस्तुत किये एवं राष्ट्रीय सेवा योजना शीर्षक पर रंगोली का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेवकों से समाज सेवा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता जैसे कार्यों में भागीदारी करने का आवाह्नन किया। मंच संचालन स्वयंसेवी कु.आरती शर्मा एवं मुस्कान सिंह किया ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 दीपा चनियाल, श्रीमती कृति टंडन एवं कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।
