मेरठ। मेरठ में सिरफिरे बदमाशों के आगे एक युवक की हिम्मत और उसका हौसला भारी पड़ गया। इस बाइक सवार युवक को हाईवे पर बदमाशों ने गोली मार दी। इस पर भी युवक बाइक दौड़ा कर खुद ही अस्पताल पहुंच गया। हालांकि अभी भी उसकी स्थिति गंभीर है।
दवा कंपनी मैनकांइड में काम करने वाले एक कर्मचारी को ड्यूटी से घर लौटते समय परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। युवक ने हिम्मत नहीं हारी और रेलवे कर्मचारी से कह कर फाटक खुलवाया और बहते खून की परवाह न करते हुए बाइक चलाकर हापुड़ रोड पर स्थित संतोष अस्पताल पहुंचा और भर्ती हो गया यहां उसकी हालत गंभीर है।
राजकुमार पुत्र राम प्रसाद परतापुर में मैनकांइड फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। राजकुमार ऑफिस से ड्यूटी करके बाइक से घर के लिये निकला था। जब वो जुर्रानपुर फाटक से पहले पहुंचा तो उसे लगा कि उसको कुछ बैचेनी हो रही है। उसने पीठ पर हाथ फेरा तो उसके हाथ में खून लग गया। राजकुमार को यकीन हो गया कि उसे किसी ने गोली मारी है।
उसने बगैर हिम्मत गंवाये रेलवे फाटक पर मौजूद कर्मचारी से कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी है और उसे अस्पताल जाना है। इस पर कर्मचारी ने गेट खोल दिया। राजकुमार तेजी से बाइक चलाकर एल ब्लॉक तिराहे से आगे स्थित संतोष अस्पताल आया और अपनी बाइक खड़ी करके सीधे इमरजेंसी गया। वहां उसने बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है। राजकुमार को भर्ती करने के बाद उसका आपरेशन हुआ।
इसी दौरान राजकुमार ने अपने परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर राजकुमार के परिचित दोस्त भी आ गए। गोली चलने की खबर लगते ही परतापुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार को गोली पीठ पर लगने के बाद अंदर घुसी हुई है। राजकुमार के घर वाले किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। घायल राजकुमार के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Работа с сопровождением ВЭД стала для нас отличным решением. Теперь все документы, проверки и согласования выполняются вовремя. Команда профессионалов обеспечивает стабильность и безопасность при импорте товаров – https://vsoprovozhdenie1.ru/
Hi! Quifk qujestion that’s entiirely ooff topic. Do you kniw hhow tto make your skte mobile friendly?
My werbsite loojs weikrd when brrowsing frrom myy iphone 4.
I’m trging tto find a templatge orr plugin thhat might bbe ablke
to resolve thhis problem. If youu hawve aany suggestions, plesse share.
Apprecciate it!
Feeel frwe too sur tto myy website porn2021.biz