खालसा फाउंडेशन द्वारा आयोजित आई कैंप में बांटे गये चश्मे

काशीपुर। खालसा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आई कैंप एवं चश्मों का लंगर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा सुरेंदर सिंह जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह रहे। विशेष अतिथियों के रूप में दिलीप मेहरोत्रा, जोगिंदर सिंह छीना एवं कुलवंत सिंह उपस्थित रहे। संचालन जगमोहन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाबा लखविंदर सिंह एवं बाबा परगट सिंह का भी विशेष सहयोग रहा।
कैंप में लगभग 850 लोगों ने लाभ लिया, जिनमें से 250 लोगों की आंखों की जांच कर नजर के चश्मे वितरित किए गए। वहीं, 35 लोगों के मोतियाबिंद के आॅपरेशन कराए गए। शेष जरूरतमंद लोगों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए 8 सितंबर को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक सतपाल सिंह, नितिन अरोरा, सुखमीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हर्ष ग्रोवर, विजय ग्रोवर, हरदीप सिंह, हरदयाल सिंह, जसविंदर सिंह, मंजीत सिंह एवं सरबजीत सिंह सहित संस्था के अन्य सेवादारों ने महत्वपूर्ण सेवा निभाई।
