
काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर क्षेत्र के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों समेत विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने सामूहिक शक्ति और टीम वर्क के साथ दही हांडी फोड़ने के लिए मजबूत पिरामिडों का निर्माण कर मटकी फोड़ने में कामयाबी हासिल की। वक्ताओं ने कहा कि दही हांडी प्रतियोगिता केवल धार्मिक रस्म ही नहीं बल्कि संघ के संस्कारों तथा शारीरिक विकास के साथ साथ सामाजिक समरसता के लक्ष्यों से गहराई से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर प्रांत सह मार्ग प्रमुख अगरपाल यादव जिला प्रचारक सौरभ नगर संघ चालक अमित मित्तल नगर कार्यवाह आदर्श चैधर सह नगर कार्यवाह सुरेन्द्र कोठारी नगर एवं खंड प्रचारक अभिषेक जिला विद्यार्थी प्रमुख डाॅ. प्रशांत सुखविंदर सिंह आशीष चैधरी के गुप्ता प्रभाकर दुवे सचिन समेत स्वयं सेवक मौजूद रहे।
