Aaj Ki Kiran

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित

Spread the love

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा बार भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त न्यायाधीशों प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गीता चैहान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विशेष न्यायाधीश एनआई एक्ट शचि शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार तथा प्रथम अपर सिविल जज चेतन गौतम का स्वागत किया गया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि न्याय के लिए बार और बेंच में आपसी समन्वय होना नितांत आवश्यक है। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चैहान ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त न्यायाधिकारीगण अपने न्यायिक कार्यों से न्याय की नई परिभाषा लिखेंगे। इस मौके पर विधु शेखर शर्मा, अंकित चैधरी, बीसी नौटियाल, गौरव मेहरोत्रा, राकेश प्रजापति, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह प्रीति शर्मा सहित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।