Aaj Ki Kiran

झोपड़ी में आग लगने से एक लाख की नगदी व समान जलकर खाक

Spread the love

झोपड़ी में आग लगने से एक लाख की नगदी व समान जलकर खाक

झोपड़ी में आग लगने से एक लाख की नगदी व समान जलकर खाक
झोपड़ी में आग लगने से एक लाख की नगदी व समान जलकर खाक

काशीपुर। शाॅटसर्किट के कारण एक झोपड़ी में अचानक लगी आग से एक लाख की नगदी व  घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के श्यामपुरम स्थित शंकर काॅलोनी निवासी रेशम देवी पत्नी रामदास की झोपड़ी में आज शाॅटसर्किट होने से अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखे करीब एक लाख रुपए नगद एवं घरेलू सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग में हुए नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित के अनुसार उसने यह रूपये मकान बनाने के लिए एकत्र किये थे।