आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर मे आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम समपन्न

रामनगर। आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर-हरिजन बस्ती मे सेवा सकंल्प सप्ताह के तहत आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मोके पर उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद भावना भट्ट की अध्यक्षता व डॉ. जफर सैफी के सचांलन मे समपन्न हुये कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बतौर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रही डॉ. धनेश्वरी घिल्ड़ियाल, विशिष्ठ अतिथि बतौर सभासद पारस गोला, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री मनप्रीत कौर, बाल विकास परियोजना की सुपरवाईजर दुर्गा बिष्ट मौजूद रही। इस मौके पर वक्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर चलाये गये सेवा संकल्प सप्ताह के तहत आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुये सभी माताओ से अपने-2 बच्चो के स्वास्थ व साफ-सफाई का ध्यान रखने व उन्हे अच्छे संस्कार देकर एक अच्छा इंसान व देशभक्त नागरिक बनाये जाने की महत्ता पर जोर दिया। इस मोके पर आगनबाड़ी केन्द्र संचालिका मीरा भारती के द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा आगनबाड़ी केन्द्रो के जरिये दी जाने वाली सुविधाओ से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र का फीता काटकर व मॉ सरस्वती की फोटो के समझ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर तीन माताओ केा महालक्ष्मी किट व बच्चो को पुष्टाहार वितरित किया गया। इस मोके पर भाजपा नेत्रियों के द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र संचालिका मीरा भारती को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जुगेश अरोरा बंटी, आशा वर्कर रजनी चन्द्रा, स्कूल शिक्षिका मेहजबी सैफी, भोजनमाता बाला कश्यप, दया कश्यप, आराध्य मिश्रा, अलाउद्दीन कस्सार, तारा चन्द्र, भावना आर्या, मिष्ठी सिंह, लवनी सिंह, पलकी भारती, सोफिया अंसारी, नाजमीन अंसारी, शिबा कस्सार, अमीर जहॉ, गंगा रावत, प्रीति, रीता मसीह, गुलिस्ता फरीदी, आफरीन, शकंुतला, मरियम, निदा, मोबिना फईम आदि अभिभावक मौजूद रहे।
